परिचय
बिहार ड्राइवर महासंघ बिहार राज्य के समस्त कमर्शियल और निजी वाहन चालकों का एक पंजीकृत संगठन है। हमारा पंजीयन क्रमांक 4240/25 है। संगठन की स्थापना 1 सितम्बर 2020 को हुई थी।
मुख्यालय: परमानन्द निकेतनम्, एनीबेसेन्ट रोड, पटना – 800 004
क्षेत्रीय कार्यालय: ट्रांसपोर्ट नगर, जीरोमाइल, पटना – 800030
हमारा उद्देश्य
- बिहार के ड्राइवरों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।
- दुर्घटना या संकट की स्थिति में तुरंत कानूनी और आर्थिक सहयोग।
- ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और अन्य दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं में मार्गदर्शन।
- सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ दिलाना।
- चालक समुदाय को सम्मान, पहचान और सामूहिक आवाज़ देना।
हमारी संरचना
संगठन की कार्यप्रणाली त्रिस्तरीय है —
- राज्यस्तरीय कार्यकारिणी — राज्य के प्रमुख पदाधिकारी एवं सलाहकार मंडल।
- जिलास्तरीय कार्यकारिणी — बिहार के सभी 38 ज़िलों में जिला अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष।
- प्रखंडस्तरीय कार्यकारिणी — प्रत्येक जिले के प्रखंडों में स्थानीय पदाधिकारी।
सदस्यता
- आवेदक का बिहार निवासी होना आवश्यक।
- आयु 18 वर्ष या उससे अधिक।
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस धारक होना चाहिए।
- सदस्यता शुल्क ₹ प्रति वर्ष।